
कल से बदलने जा रहा SIM Card खरीदने का तरीका, अब होगा eKYC, जानिए क्या है नियम?
AajTak
New SIM card rules: नया सिम कार्ड खरीदने से पहले नया नियम जान लें. यह नियम 1 जनवरी 2024 से लागू होने जा रहा है. इसकी जानकारी खुद सरकारी एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने दी है. दरअसल, ये नया फैसला साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
New SIM Card Rules: मोबाइल फोन को इस्तेमाल करने के लिए SIM Card बहुत ही जरूरी है. 1 जनवरी 2024 से भारत में सिम कार्ड खरीदने के नियम में बदलाव होने जा रहे हैं. इन नियम की जानकारी पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है, जिसमें बताया है कि यूजर्स को वर्चुअल KYC कंप्लीट करनी होगी.
दरअसल, डिपार्टमेंट को टेलीकम्युनिकेश ने दिसंबर में जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में बताया था कि पेपर बेस्ड KYC 1 जनवरी 2024 से बदलने जा रहा है. दरअसल, इस नियम की मदद से सरकार की कोशिश साइबर फ्रॉड को रोकना है, सरकारी एजेंसी को उम्मीद है कि इससे फर्जी सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त पर लगाम लगेगी.
ये भी पढ़ेंः अब तक सबसे कम कीमत पर मिलेगा iPhone 15 और MacBook, शुरू होगी
दरअसल, 1 जनवरी से बदलने जा रहे नियम में सेलर को सेल ऑफ पाइंट की भी जानकारी देनी होगी. ऐसे में अगर भविष्य में सिम कार्ड को लेकर कोई वारदात होती है, तो पाइंट ऑफ सेल से मामले को सुलझाने में मदद मिल सकती है.
नए नियमों के तहत सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए फ्रेचाइजी, डिस्ट्रीब्यूटर्स और पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) एजेंट्स आदि को अपना रजिस्ट्रेन कराना होगा. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. बताते चलें कि इस रजिस्ट्रेशन के लिए टेलीकॉम डीलर्स और एजेंट्स को 12 महीने का टाइम दिया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः LG ने लॉन्च किया गजब का रोबोट, करेगा आपके घर के तमाम काम, जानिए डिटेल्स

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











