
कल खुलेंगे केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, बद्रीनाथ में इस दिन खुलेंगे द्वार
AajTak
चार धाम यात्रा की तैयारी कर रहे भक्तों के लिए अच्छी खबर है. शुक्रवार 10 मई से उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. वहीं बद्रीनाथ के कपाट रविवार 12 मई को खुलेंगे. चारों मंदिरों के कपाट खुलने का समय अलग-अलग है.
चार धाम यात्रा का मन बना रहे भक्तों के लिए अच्छी खबर है. सर्दियों के मौसम से बंद उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुलने जा रहे हैं. श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम मंदिर के दरवाजे सुबह 7 बजे खुलेंगे जबकि गंगोत्री मंदिर के कपाट उसी दिन दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे. वहीं बद्रीनाथ के कपाट खुलने के लिए श्रद्धालुओं को थोड़ा और इंतजार करना होगा. बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को सुबह 6 बजे खोले जाएंगे.
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमिटी के मीडिया प्रभारी हरीश गौर ने बताया कि इस शुभ मौके को खास बनाने के लिए केदारनाथ मंदिर को 2 हजार किलो फूलों से सजाया गया है. हरीश गौर ने आगे कहा कि बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति, जिसे उनके शीतकालीन निवास उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ लाया जाता है वह गौरीकुंड से निकल गई है, जो केदारनाथ वापसी के रास्ते का अंतिम पड़ाव है.पहुंचने पर विस्तृत अनुष्ठानों के बीच इसे मंदिर के अंदर फिर से स्थापित किया जाएगा.
कैसे उखीमठ से लाई जाती है बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति
हरीश गौर ने आगे बताया कि हर साल उखीमठ से केदारनाथ तक बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को नंगे पांव लाया जाता है. इस प्रक्रिया को देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्त उत्तराखंड पहुंचते हैं.
मालूम हो कि 9 मई से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. गुरुवार को उत्तराखंड की गंगा नगरी ऋषिकेश से 135 गाड़ियों में सवार चार हजार पचास श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस दौरान वहां पहुंचे उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या पहुंचने की आशा है, जो एक रिकॉर्ड भी बना सकती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












