
कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में TMC के चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा, पार्टियों सहयोगियों से चल रहा था विवाद
AajTak
महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद से विवाद के बीच सोमवार को कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में TMC के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बताया कि टीएमसी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की ममता बनर्जी के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान कहा गया कि पार्टी सांसदों के बीच समन्वय की कमी है. जिसका दोष मुझ पर है. इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने सोमवार को अपनी सहयोगी महुआ मोइत्रा के साथ विवाद और कीर्ति आजाद से झगड़े के बीच लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा पार्टी प्रमुख की अध्यक्षता में हुई टीएमसी सांसदों की एक वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेने की बाद की.
वहीं, सूत्रों का कहना है कि टीएमसी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद कल्याण बनर्जी ने अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं. उन्होंने पहले ही टीएमसी के शीर्ष नेताओं से संपर्क कर लिया है. इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा, 'मैंने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक का पद छोड़ दिया है, क्योंकि 'दीदी' (पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी) ने वर्चुअल मीटिंग के दौरान कहा था कि पार्टी सांसदों के बीच समन्वय की कमी है. इसलिए दोष मुझ पर है. इसलिए मैंने पद छोड़ने का फैसला किया है.' ये बैठक टीएमसी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की उपस्थिति में हुई थी.'
बनर्जी ने अमर्यादित भाषा पर जताई आपत्ति
कल्याण बनर्जी का अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ बार-बार विवाद हुआ है. हाल ही में, बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मोइत्रा की आलोचना की, जिसमें उन्होंने मोइत्रा द्वारा एक पॉडकास्ट में उनके खिलाफ इस्तेमाल की गई अमर्यादित भाषा पर आपत्ति जताई.
बनर्जी ने लिखा, 'मैंने महुआ मोइत्रा द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक पॉडकास्ट में की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों पर ध्यान दिया है. उनके शब्दों का चयन, जिसमें एक सांसद की तुलना 'सुअर' जैसे अमानवीय शब्दों से करना शामिल है, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ये सभ्य संवाद के बुनियादी नियमों की गहरी अवहेलना को दिखाता है.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












