
कलयुगी पिता ने पत्नी के साथ दो बच्चों का गला रेता, खुद भी फांसी के फंदे पर झूला
AajTak
मुरैना में एक शख्स ने अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री की गला काटकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर झूल गया. मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुदामा नगर की यह घटना है. पुलिस ने गुरुवार सुबह दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया.
मुरैना में एक शख्स ने अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री की गला काटकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर झूल गया. मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुदामा नगर की यह घटना है. पुलिस ने गुरुवार सुबह दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया. (मुरैना से गिर्राज राजौरिया की रिपोर्ट) बीती रात की घटना होने की संभावना जताई जा रही है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे. जांच के लिए डाग स्क्वायड व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है. मृतक मिंटू शर्मा, जौरा रोड पर किराने की दुकान करता था. वह मुरैना के बिलगांव चौधरी गांव का रहने वाला था.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











