
कर्नाटक: PM की सुरक्षा में दूसरी बार चूक, मोदी की तरफ भागता हुआ आया शख्स
AajTak
कर्नाटक में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना सामने आई है. यहां दावणगेरे में पीएम की रैली के दौरान सुरक्षा में सेंध लगने की दूसरी घटना से हड़कंप मच गया है.
कर्नाटक में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना सामने आई है. यहां पीएम की रैली के दौरान सुरक्षा में सेंध लगी है. तीन महीने के अंदर दूसरी बार पीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी से हड़कंप मच गया है. एक शख्स को पीएम की तरफ दौड़ लगाने की कोशिश करते वक्त पकड़ा गया है. मौके पर पुलिसबल मुस्तैद था. जैसे ही उस शख्स ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया. सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. शख्स के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.
ये पूरी घटना दावणगेरे की है. यहां पीएम मोदी का रोड शो निकाला जा रहा था. सड़क के दोनों तरफ भीड़ जुटी थी और नारेबाजी चल रही थी. इसी बीच, शख्स ने भागकर पीएम तक पहुंचने की कोशिश की है. पीएम की गाड़ी के पास ये शख्स पहुंच गया था. बताया गया कि ये शख्स काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था.
इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी का रोड शो था, तब एक बच्चा पीएम के करीब आ गया था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











