
कर्नाटक: MLA की शिकायत पर हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, अमीर लोगों को फंसाने के बाद ब्लैकमेल कर वसूलते थे करोड़ों
AajTak
कर्नाटक में सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस (सीसीबी) ने एक विधायक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद कर्नाटक में हनी ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यह गैंग कर्नाटक में दिग्गज नेताओं को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था.
सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस (सीसीबी) ने कर्नाटक में प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले हनी ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन के दौरान मैसूर के मूल निवासी संतोष और पुट्टाराजू नामक दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. एक युवती, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है, वह भी इस गिरोह में शामिल थीं.
मैसूर के चामराजा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हरीश गौड़ा की शिकायत के बाद यह रैकेट सामने आया है. गौड़ा ने सीसीबी को बताया कि गिरोह ने उन्हें ब्लैकमेल किया है और करोड़ों रुपये की मांग की है. पुलिस ने सीसीबी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभावशाली लोगों पर रखता था नजर
गिरोह प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाता था और उनके काम करने के तरीकों पर बारीकी से नजर रखता था. गिरोह अऐसे लोगों की हर गतिविधियों पर नज़र रखता था और यह भी पता करता था कि वह कौन से होटलों में ठहरे हैं. जैसे ही वीआईपी होटल के कमरे खाली करते थे तो गिरोह उन्हीं कमरों को किराए पर लेता था और गुप्त रूप से हिडन कैमरे लगाता था. फिर वे युवती का इस्तेमाल करके शख्स आपत्तिजनक हालत में फंसाकर हिडन कैमरे से उसे रिकॉर्ड कर लेते थे.
गिरोह के शिकार न केवल राजनेता रहे हैं, बल्कि विश्वविद्यालय के कुलपति जैसे उच्च पदस्थ अधिकारी भी थे. फिर रिकॉर्ड किए गए वीडियो का इस्तेमाल पीड़ितों को ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था, जिसमें बड़ी रकम का भुगतान न करने पर फुटेज जारी करने की धमकी दी जाती थी.
यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, कुलपति से विधायक तक बने शिकार

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







