
कर्नाटक: हुबली दंगा के एक आरोपी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, पी लिया तारपीन का तेल
AajTak
हुबली में किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिया था, जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी. इसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर लोग थाने के बाहर इकट्ठा होने लगे थे.
कर्नाटक के पुराने हुबली दंगा मामले के एक आरोपी मोहम्मद आरिफ ने जेल में तारपीन पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि सूचना पाकर जेल के अधिकारियों उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया. बताया जा रहा है कि वह अब खतरे से बाहर है, जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी. 16 अप्रैल को आधी रात को करीब एक हजार लोगों ने पुरानी हुबली पुलिस थाने पर हमला कर दिया था. इस घटना में 12 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे.
AIMIM के नेताओं समेत 146 हो चुके हैं अरेस्ट
जानकारी के मुताबिक ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन में पथराव की घटना के मामले में AIMIM नेता दादापीर बेटगेरी और पार्षद नजीर अहमद होन्याल समेत अब तक 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 145 आरोपियों को हुबली, धारवाड़, बल्लारी और कलबुर्गी की जेलों में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया जबकि एक मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में है.
हिंसा को सीएम ने कहा था बड़ी साजिश
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हिंसा को एक बड़ी साजिश करार दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर किसी पुलिस स्टेशन पर भीड़ द्वारा सुनियोजित व संगठित तरीके से हमला किया गया है, तो यह एक गंभीर मामला है. वहीं प्रदेश के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी कहा था कि यह घटना पूर्व नियोजित हो सकती है.
पुलिस को दागने पड़े थे आंसू गैस के गोले

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









