
कर्नाटक विधानसभा की सुरक्षा में चूक, विधायक की कुर्सी पर जा बैठा अनजान शख्स गिरफ्तार
AajTak
कर्नाटक विधानसभा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना रिकॉर्ड 14वां बजट पेश कर रहे थे. बजट भाषण के दौरान एक अंजान शख्स विधानसभा के अंदर घुस आया और एक विधायक की कुर्सी पर बैठ गया. अधिकारियों ने जांच शुरू की और घटना के कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.
कर्नाटक विधानसभा में नवनिर्वाचित सरकार शुक्रवार को अपना बजट पेश कर रही थी, इसी दौरान हुई एक घटना ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश कर रहे थे, इसी दौरान एक अनजान और अनधिकृत शख्स एक विधायक की सीट पर बैठा दिखाई दिया. वह 15 मिनट पर कुर्सी पर बैठा रहा. हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अनजान व्यक्ति सदन में घुसा और देवदुर्ग के विधायक करियाम्मा की कुर्सी पर बैठ गया था. विधानसभा के इतिहास में पहला मामला कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र में व्यस्त रहने के दौरान एक व्यक्ति बेंगलुरु में विधान सभा में घुस गया और जेडीएस विधायक करियाम्मा की कुर्सी पर बैठ गया. शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के व्यक्ति ने दावा किया कि वह बिना अनुमति के विधानसभा में सिर्फ इसलिए प्रवेश कर गया क्योंकि वह बजट सत्र में भाग लेना चाहता था. कर्नाटक विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार है कि जब सदन में कोई शख्स इस तरह चुपके से घुस आया है.
अनजान शख्स को किया गया गिरफ्तार जब इस शख्स से इस बारे में पूछा गया तो तो लगभग 70 वर्षीय इस आरोपी व्यक्ति ने जोर देकर कहा कि वह एक विधायक है, लेकिन उसके पास अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं था. इस तरह से विधानसभा में घुसपैठ करने वाले इस शख्स को सभा से बाहर निकालने के लिए सुरक्षा अधिकारियों को बुलाया गया. विधानसभा अध्यक्ष को भी घटना की जानकारी दी गयी है. इस घटना ने कर्नाटक राज्य विधानसभा भवन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अधिकारियों ने जांच शुरू की और घटना के कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.
विधानसभा अध्यक्ष को दी जानकारी विधानसभा में बिना किसी अनुमति के घुसे इस शख्स पर तब ध्यान गया, जब वह बजट सत्र के दौरान विधायक की निर्धारित कुर्सी पर बैठा दिखा. जेडीएस विधायक ने सदन में एक अपरिचित चेहरा देखकर अध्यक्ष और विधानसभा सचिव को इसकी जानकारी दी और उन्हें सतर्क किया. उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति विधानसभा में जद (एस) विधायक करियाम्मा की सीट पर जा बैठा है. बता दें कि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना रिकॉर्ड 14वां बजट पेश किया, जो नवगठित कांग्रेस सरकार का पहला बजट भी था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









