
कर्नाटक-राजस्थान का दौरा कर सकते हैं मोदी, मणिपुर क्यों नहीं जाते? अशोक गहलोत का PM पर हमला
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को केंद्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने मणिपुर की घटना पर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर आपत्ति भी जताई. गहलोत ने कहा कि पीएम ने महिलाओं को लेकर कानून व्यवस्था पर राजस्थान का नाम लिया है, जिससे यहां के लोगों की भावनाएं हुई हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और सचिन पायलट पर तंज कसा है. उन्होंने कहा- कुछ नेताओं का कहना है कि RPSC को (पेपर लीक मामलों के कारण) भंग कर दिया जाना चाहिए. वे नहीं जानते कि इसे भंग नहीं किया जा सकता है. राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त करने पर गहलोत ने कहा- ये हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है. इस बारे में हम अपनी पार्टी में चर्चा करेंगे. आने वाले चुनाव में जनता बीजेपी को जवाब देगी.
एक बार फिर विपक्ष पर कानून व्यवस्था को लेकर बदनाम करने का आरोप लगाया. गहलोत ने कहा, ये जो (विपक्ष के नेता) माहौल खराब कर रहे हैं, वो बहुत बौखला और घबरा गए हैं. इनके पास कहने को कुछ नहीं है. कहने के लिए हमेशा सिर्फ रटी-रटाई बात होती है. प्रदेश के अंदर करप्शन बहुत है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. सुनवाई नहीं हो रही है. ये दो तीन बातें लगातार बोलते हैं लोग. वो बातें यही बोलने गए हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि विकास में कोई कमी रह गई हो तो बताओ. मैं ठीक करूंगा. हम लोग उनकी तरह घमंड नहीं रखते हैं. आलोचना खूब करो, लेकिन तथ्यों के आधार पर बात करो. तथ्य आएंगे और मैं देखूंगा. अगर सही लगेगा तो ठीक करूंगा.
'बीजेपी शासित राज्यों में बढ़े हैं अपराध'
गहलोत ने आगे कहा, राजस्थान को बदनाम कर रहे हैं. हमारे राज्य में एफआईआर को लेकर कंप्टीशन है. बीजेपी शासित राज्य में अपराध बढ़े हैं. गुजरात में अपराधों में 69 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. एमपी में 20 और हरियाणा में 24 प्रतिशत अपराध बढ़े हैं. तथ्यों को देखा जाए. उसे जगह दें, तथ्यों की भी बात की जाए. सीएम ने कहा- राजस्थान के लगभग प्रत्येक थाने में स्वागत कक्ष बनवाए गए हैं. ताकि हर पीड़ित को ठीक से सुना जा सके.
सीएम गहलोत ने NCRB के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा, सबसे ज्यादा एमपी में रेप होते हैं, वहां बीजेपी की सरकार है. हत्या, महिलाओं पर अपराध और अपहरण में यूपी में सबसे आगे हैं. हिरासत में मौतें गुजरात में होती हैं. नाबालिग से रेप में एमपी पहले स्थान पर है. राजस्थान 12वें पर है. गहलोत शनिवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.
CM गहलोत ने मंत्री को किया बर्खास्त, कहा था- मणिपुर छोड़ो, राजस्थान में बढ़ रहा महिलाओं पर अत्याचार

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











