
कर्नाटक यूनिवर्सिटी की किताबों के सेलेबस पर विवाद, RSS के लिए लिखी थी ये बात
AajTak
Karnataka University Syllabus Controversy: कर्नाटक यूनिवर्सिटी की किताब के सेलेबस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि इसमें गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.
एक बार फिर विश्वविद्यालय के सेलेबस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और इस बार मामला कर्नाटक विश्वविद्यालय का है. कर्नाटक विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों के पहले सेमेस्टर (Belagu-1) की किताब के लेकर मामला गर्मा गया है.
आरोप है कि किताब में ऐसा कंटेंट लिखा गया है, जिससे भारत की एकता बाधित होती है. कथित तौर पर सेलेबस में संघ परिवार, राम मंदिर के निर्माण और भारत माता आदि की आलोचना की गई थी और कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.
'सांप्रदायिक नफरत बढ़ने का है अंदेशा'
धारवाड़ में हुए इस विवाद में आरोप लगाया गया है कि इसमें कई चीजों की आलोचना की गई है, जो भारत की एकता के हिसाब से ठीक नहीं है. आरोप है कि सेलेबस में भारत माता को सिर्फ हिंदुओं की देवी के रूप में चित्रित करके सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है.
RSS के लिए लिखी गई ये बात
इसके अलावा आरोप है कि सेलेबस में आरएसएस की आलोचना करने के लिए बार-बार "संघ परिवार" जैसे शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












