
कर्नाटक में PM मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ किया मेट्रो का सफर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक में कृष्णराजपुरा मेट्रो की व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) लाइन का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने स्कूली बच्चों और लोगों के साथ मेट्रो का सफर भी किया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिक्काबल्लापुर में 'श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च' (SMSIMSR) और 'श्री सत्य साईं राजेश्वरी मेमोरियल ब्लॉक' का उद्घाटन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक में कृष्णराजपुरा मेट्रो की व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) लाइन का उद्घाटन किया. जिसमें 12 स्टेशन हैं. इसे 4,249 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. यह 13.71 किलोमीटर लंबी है. इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो से सफर भी किया. साथ ही छात्र और लोगों से बातचीत की.
मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि यह बैयप्पनहल्ली से व्हाइटफील्ड स्टेशन तक चलेगी. उन्होंने बताया कि केआर पुरम से व्हाइटफील्ड तक 13.71 किलोमीटर के सेक्शन का आज पीएम मोदी ने उद्घाटन किया. मेट्रो से इस रूट पर यात्रा करने पर 40 फीसदी समय की बचत होगी. साथ ही ट्रैफिक लोड भी कम होगा.
पीएम मोदी ने व्हाइटफ़ील्ड मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद टिकट काउंटर पर एक आम यात्री की तरह एक टिकट खरीदा. इसके बाद मेट्रो का सफर किया. पीएम के साथ कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी थे. इस अवसर पर एक एग्जिबिशन भी लगाई गई थी.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिक्काबल्लापुर में 'श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च' (SMSIMSR) और 'श्री सत्य साईं राजेश्वरी मेमोरियल ब्लॉक' का उद्घाटन किया. पीएम ने कर्नाटक में एक सभा को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि कई बार लोग पूछते हैं कि इतने कम समय में भारत का विकास कैसे होगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम है, इतने कम समय में कैसे पूरा होगा? सबका प्रयास ही इस प्रश्न का उत्तर है. 'आजादी के अमृत महोत्सव' के दौरान हमने देश के विकास का संकल्प लिया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











