
कर्नाटक में 21 करोड़ की लूट, बदमाशों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूटी नकदी और सोने के आभूषण
AajTak
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चाडचन कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक में मंगलवार शाम को नकाबपोश लुटेरों ने सैन्य वर्दी पहनकर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक लिया और करोड़ों रुपये की नकदी व सोना लूटकर फरार हो गए.
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चाडचन कस्बे में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ब्रांच पर मंगलवार शाम को एक सनसनीखेज डकैती की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. बताया जा रहा है कि नकाबपोश सशस्त्र लुटेरों ने सैन्य वर्दी पहनकर बैंक पर धावा बोला, कर्मचारियों को बंधक बनाया और 1.04 करोड़ों रुपये मूल्य की नकदी व 20KG सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए.घटना के बाद बैंक के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. ये घटना विजयपुरा जिले में चार महीनों में दूसरी बड़ी बैंक लूट है.
बैंक मैनेजर तारकेश्वर ने चाडचन पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया कि वे 28 अगस्त 2025 से इस शाखा के मैनेजर हैं और विजयपुरा के कनकदास कॉलोनी में रहते हैं. मंगलवार को सुबह 9:15 बजे वे ड्यूटी के लिए विजयपुरा से बस से चाडचण पहुंचे. दोपहर 2:45 बजे लंच के लिए बाहर गए और लौटकर काम में जुट गए. शाम करीब 6:20 बजे वे अपने चैंबर में बीसी सिस्टम पर काम कर रहे थे, जब प्रोबेशनरी ऑफिसर रोहित नायकड़ कुछ दस्तावेज साइन कराने आए.
अकाउंट ओपनिंग फॉर्म लेकर पहुंचा आरोपी
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र 25-30 वर्ष) काले कोविड मास्क, सफेद टोपी और चश्मा पहने एक अधूरी करेंट अकाउंट ओपनिंग फॉर्म लेकर अंदर घुसा. मैनेजर ने उसे फॉर्म सही भरकर लौटने को कहा और रोहित के साथ बाहर भेज दिया.
शिकायतकर्ता ने बताया कि उधर, कैश इन-चार्ज महंतेश ने दिन के अंत की गतिविधि के लिए कहा. दोनों स्ट्रॉन्ग रूम के पास कैश और सोना चेक करने गए, तभी वही मास्कधारी पिस्तौल लहराते हुए हिंदी में धमकी देने लगा, "कैश निकालो वरना मार दूंगा."
बैंक मैनेजर के अनुसार, उसके साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मास्क और पिस्तौल लिए बैंक में घुस आए. उन्होंने बैंक के अन्य कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाकर बाथरूम में बंद कर दिया. बंदूक के भय से मैनेजर ने कैश वॉल्ट (जो पहले ही अकाउंटिंग के दौरान खुला था) और गोल्ड लॉकर खोल दिया. महंतेश ने चाबी देने से इनकार किया तो उन्हें बंदूक के भय दिखाया. बदमाशों ने मैनेजर तारकेश्वर, महंतेश, जीप ड्राइवर बसवराज निम्बार्गी, एटीएम सिक्योरिटी गार्ड राकेश (राजेंद्र सिंह के पुत्र), कर्मचारी रोहित नायकड़, धनुष्या कोडरी (सर्विस मैनेजर), तथा ग्राहक श्रीशैल (सिद्रामप्पा पावटे के पुत्र, चाडचण), चयप्पा (निंगप्पा कांबले के पुत्र, देवरणिंबर्गी), संजितसिंह (रामगोविंदसिंह के पुत्र, विजयपुरा) और नवीन (चिदानंद निंबल के पुत्र, विजयपुरा) के हाथ-पैर प्लास्टिक टैग से बांध दिए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








