
कर्नाटक में वैलेंटाइन डे का रंग होगा फीका, नंदी हिल्स बंद, जानें वजह
AajTak
चिक्कबल्लापुर जिला प्रशासन ने वैलेंटाइन डे पर नंदी हिल्स में पर्यटकों और वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है. यह प्रतिबंध 14 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. प्रशासन ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा जोखिम, भीड़ और शराबखोरी जैसी घटनाओं की आशंका के चलते यह फैसला लिया है.
वैलेंटाइन डे के मौके पर नंदी हिल्स घूमने जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिला प्रशासन ने 14 फरवरी को नंदी हिल्स में पर्यटकों और वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश जारी किया है. यह प्रतिबंध सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा.
डिप्टी कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट प्रभु ने यह निषेधाज्ञा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी की है. यह आदेश जिला पुलिस के अनुरोध के बाद लागू किया गया है.
प्रशासन का कहना है कि नंदी हिल्स पर आमतौर पर वीकेंड और खास मौकों पर भारी भीड़ उमड़ती है. यहां हर सप्ताहांत करीब 16,000 से 18,000 पर्यटक और लगभग 5,000 वाहन पहुंचते हैं. इस बार वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है, जिससे 15,000 से 20,000 लोगों के आने की संभावना जताई गई है.
वैलेंटाइन डे पर नंदी हिल्स में पर्यटकों की एंट्री पर रोक
अधिकारियों के अनुसार नंदी हिल्स तक जाने वाला घाट रोड एक ही है, जो काफी संकरा और घुमावदार है. इतनी भीड़ और वाहनों के कारण गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है.
प्रशासन ने यह भी चिंता जताई है कि वैलेंटाइन डे पर शराबखोरी, सार्वजनिक उपद्रव और अशोभनीय व्यवहार की घटनाएं हो सकती हैं. खासतौर पर पहाड़ी के ऊपर प्रतिबंधित और खतरनाक क्षेत्रों में सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






