
कर्नाटक में बड़ा हादसा, टेंपो ट्रैवलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 13 लोगों की मौत
AajTak
कर्नाटक के हावेरी में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर वाहन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी लोगों एक मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हो गया.
कर्नाटक के हावेरी में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर वाहन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं.
पुलिस बताया कि पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर ने खड़े हुए ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. टक्कर में टेंपो ट्रैवलर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और कई शव उसमें फंस गए हैं. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी फिलहाल मृतकों को निकालने का काम कर रहे हैं. पुलिस पीड़ितों की पहचान और पृष्ठभूमि की जांच कर रही है.
दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि पीड़ित शिवमोगा जिले के भद्रावती तालुका में होलेहोन्नूर के पास एम्मीहट्टी गांव के रहने वाले थे. वह बेलगावी जिले के चिंचली मायाम्मा मंदिर के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे.
हादसे में 2 बच्चों की भी मौत
पुलिस बताया कि सुबह-सुबह पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर ने खड़े हुए ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में मरने वालों में 2 बच्चें भी शामिल हैं. टक्कर में टेंपो ट्रैवलर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और कई शव उसमें फंस गए हैं. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी फिलहाल मृतकों को निकालने का काम कर रहे हैं. पुलिस पीड़ितों की पहचान और पृष्ठभूमि की जांच कर रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







