
कर्नाटक: बीजेपी विधायक सहित 7 के खिलाफ रेप का आरोप, FIR दर्ज
AajTak
रेप का मामला सामने आने से पहले 15 सितंबर को बीजेपी विधायक मुनिरत्ना को एक स्थानीय अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जब उन्हें एक ठेकेदार को धमकाने और उसके खिलाफ जातिवादी गाली देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
कर्नाटक (Karnataka) के राजराजेश्वरी नगर से बीजेपी विधायक मुनिरत्ना और 6 अन्य के खिलाफ बुधवार देर रात रेप का मामला दर्ज किया गआ. मौजूदा वक्त में उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया है. मुनिरत्ना ने जमानत के आवेदन किया लेकिन मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस एक बार फिर से मुनिरत्ना के हिरासत की मांग करेगी.
इससे पहले 15 सितंबर को मुनिरत्ना को एक स्थानीय अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जब उन्हें एक ठेकेदार को धमकाने और उसके खिलाफ जातिवादी गाली देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
FIR में लगे गंभीर आरोप
रामनगर जिले के कग्गलियापुरा पुलिस स्टेशन में बीजेपी विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आईपीसी की धारा 354ए, 354सी, 376, 506, 504, 120(बी), 149, 384, 406 और 308 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. घटना कथित तौर पर कग्गलियापुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक प्राइवेट रिसॉर्ट में हुई. मुनिरत्ना और 6 अन्य के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें मुनिरत्ना नायडू, विजय कुमार, सुधाकर, किरण कुमार, लोहित गौड़ा, मंजूनाथ और लोकी जैसे आरोपियों का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें: विधायक राजा सिंह पर कर्नाटक में लगा बैन, 3 महीने तक इस जिले में जाने पर रोक
बता दें कि यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है, जब मुनिरत्ना पहले से ही जातिवादी गालियां देने के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












