
कर्नाटक: पुलिस ने हिरासत में लिए BJP नेता सीटी रवि, महिला मंत्री ने लगाया अपमानजनक टिप्पणी का आरोप
AajTak
बीजेपी एमएलसी सीटी रवि के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद अब पुुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने विधान परिषद में मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने के आरोप में बीजेपी नेता पर एफआईआर दर्ज की थी.
कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी एमएलसी सीटी रवि के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया है. उन्हें सुवर्ण विधान सौध के परिसर से पुलिस वैन में ले जाया गया. पुलिस ने विधान परिषद में मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने के आरोप में उनके (सीटी रवि) खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंत्री द्वारा दायर शिकायत के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (शब्द, इशारा या किसी महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मंत्री ने की सभापति से शिकायत
वहीं, बीजेपी नेता रवि ने मंत्री लक्ष्मी के आरोपों को झूठा बताया है. जबकि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हेब्बालकर ने इस मामले पर विधान परिषद के सभापति से शिकायत की है.
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, बीआर अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर हंगामे के बाद सभापति बसवराज होरत्ती द्वारा सदन को कुछ समय के लिए स्थगित किए जाने के बाद रवि ने उनके बीच हुए विवाद के दौरान कथित तौर पर हेब्बलकर के खिलाफ कई बार अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया.
झूठे हैं उनके आरोप: BJP नेता

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









