
कर्नाटक: डीके शिवकुमार को UN क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस के लिए दुबई जाने की इजाज़त मिली
AajTak
ED ने डीके शिवकुमार की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी ली जाती है. शिवकुमार ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच दुबई की इजाज़त मांगी थी.
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को UN क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस से जुड़े कार्यकम्र में शामिल होने के लिए दुबई जाने की इजाज़त मिल गई. राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने शिवकुमार को विदेश यात्रा की इजाज़त दे दी.
ED ने डीके शिवकुमार की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी ली जाती है. शिवकुमार ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच दुबई की इजाज़त मांगी थी.
शिवकुमार के वकील ने कहा कर्नाटक सरकार ने उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को विदेश यात्रा पर मंजूरी दे दी है.
डीके शिवकुमार के खिलाफ CBI केस होगा वापस कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच को रद्द करने की बात कही गई थी. सीबीआई शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है. ये मामला बीजेपी सरकार के समय दर्ज किया गया था. इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बारे में कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार का सीबीआई को केस सौंपने का मामला कानून के अनुरूप नहीं था.
पाटिल ने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से पहले कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर की मंजूरी नहीं ली थी. इस प्रस्ताव में सीबीआई जांच को रद्द करने की बात तो है ही, इसके अलावा इस मामले को राज्य की पुलिस को सौंपने की बात भी है. इस प्रस्ताव को एडवोकेट जनरल शशिकिरण शेट्टी की राय के आधार पर तैयार किया गया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









