कर्नाटक चुनाव में BJP के लिए कैंपेन करेंगे साउथ एक्टर किच्चा सुदीप? आज हो सकता है ऐलान
AajTak
कर्नाटक में बीजेपी चुनाव में स्टार प्रचारक के लिए कई कन्नड़ अभिनेताओं से संपर्क कर रही है. इसी को लेकर सीएम बोम्मई समेत कई बीजेपी नेताओं ने सुदीप से बात की है. बताया गया है कि उन्होंने अभिनेता को पार्टी में शामिल होने की भी पेशकश की है.
'मक्खी' फेम कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए कैंपने कर सकते हैं. इसकी घोषणा आज बुधवार को होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में की जा सकती है. दरअसल, सीएम बसवराज बोम्मई आज दोपहर करीब 1:30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं. जिसमें उनके साथ साउथ एक्टर भी मौजूद रह सकते हैं.
दरअसल, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते बीजेपी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी चुनाव में स्टार प्रचारक के लिए कई कन्नड़ अभिनेताओं से संपर्क कर रही है. इसी को लेकर सीएम बोम्मई समेत कई बीजेपी नेताओं ने सुदीप से बात की है. बताया गया है कि उन्होंने अभिनेता को पार्टी में शामिल होने की भी पेशकश की है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर वह पार्टी में शामिल नहीं होते हैं तो कम से कम पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हो जाएं.
सूत्रों की मानें तो सुदीप कल सुबह इस संबंध में पहले अपने परिजनों से बातचीत करेंगे. इसके बाद वह प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अपने फैसले की घोषणा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि अगर सुदीप तैयार हो जाते हैं तो बीजेपी उन्हें हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में चुनाव-प्रचार के लिए आगे रखेगी.
राज्य में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा. नतीजे 13 मई को आएंगे.
1997 में फिल्मी करियर की हुई शुरुआत
किच्चा सुदीप साउथ इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि हिंदी ऑडियो के बीच भी जाने माने चेहरे हैं. किच्चा ने 25 साल पहले 1997 में फिल्म Thayavva से एक्टिंग लाइन में एंट्री ली थी. इसके बाद उन्हें सपोर्टिंग रोल्स मिले. फिर फिल्म स्पर्श और 2001 में Huchcha में किच्चा को लीड रोल मिला. ये दोनों ही फिल्में किच्चा के करियर का गोल्डन गेट साबित हुए. साल 2008 में किच्चा ने राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी हॉरर ड्रामा फूंक से बॉलीवुड डेब्यू किया. राम गोपाल वर्मा के साथ किच्चा के इस हिट ने बॉलीवुड में उनके लिए रास्ता खोल दिया. फिर राम गोपाल वर्मा के साथ किच्चा ने फिल्म रण, फूंक 2 और रक्त चरित्र में साथ काम किया.वह सलमान खान की दंबंग 3 में बतौर विलेन रोल कर चुके हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








