
कर्नाटक के पूर्व CM कुमारस्वामी के घर घुसे तीन लोग, पूछा राम मंदिर के लिए क्यों नहीं दिया चंदा
AajTak
सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि मैं खुद भी इसका पीडित हूं, एक महिला समेत 3 लोग मेरे घर में घुसे और चंदा नहीं देने पर धमकी देने लगे. वे मुझे धमकाते हुए पूछने लगे की उन्होंने अभी तक मंदिर निर्माण के लिए चंदा क्यों नहीं दिया.
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए देश भर में चंदा संग्रह करने का काम जारी है. इसी दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि चंदा नहीं देने पर उन्हें घर में घुसकर तीन लोगों ने धमकी दी है. पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने कहा, 'मैं खुद भी इसका पीडित हूं, एक महिला समेत 3 लोग मेरे घर में घुसे और चंदा नहीं देने पर धमकी देने लगे. वे मुझे धमकाते हुए पूछने लगे की उन्होंने अभी तक मंदिर निर्माण के लिए चंदा क्यों नहीं दिया.' उन्होंने कहा, 'आरोपी कह रहे थे कि यह देश का सबसे प्रमुख मुद्दा है फिर उन्होंने चंदा क्योंकि नहीं दिया.' सीएम कुमारस्वामी ने कहा, 'वो मुझसे ये पूछने वाली कौन होती है. क्या इसके लिए उसे किसी ने अधिकृत किया है.' कर्नाटक के पूर्व सीएम ने कहा, 'मैं राम मंदिर के लिए चंदा देने को लेकर चिंतित नहीं हूं, अगर वहां जरूरत होगी तो मैं भी सहयोग दूंगा. लेकिन इसके लिए सही सूचना किसके पास है, चंदा संग्रह में पारदर्शिता कहां है. कई लोग और संगठन लोगों से पैसा वसूल रह हैं और लोगों को इसके लिए धमकी दे रहे हैं.'More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












