
कर्नाटक का ये IPS अधिकारी कौन है जिसने अपने करियर में चौथी बार इस्तीफा दे दिया?
AajTak
कर्नाटक में IPS ऑफिसर पी रविंद्रनाथ ने अपने करियर में चौथी बार इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में रविंद्रनाथ का कर्नाटक पुलिस की ट्रेनिंग विंग में ट्रांसफर कर दिया गया था.
कर्नाटक के IPS ऑफिसर पी रविंद्रनाथ इस सयम सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने अपने करियर में चौथी बार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी तरफ से एक चिट्ठी लिख इस बात का ऐलान किया गया है. हाल ही में रविंद्रनाथ का कर्नाटक पुलिस की ट्रेनिंग विंग में ट्रांसफर कर दिया गया था.
जो चिट्ठी IPS ऑफिसर पी रविंद्रनाथ ने लिखी है, उसमें वे आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था. वे लिखते हैं कि मुझे कर्नाटक के चीफ सेकरेट्री रवि कुमार द्वारा दिखाई गई उदासीनता से बहुत निराशा है. मैंने उनसे अपील की थी कि SC-ST एक्ट के तहत एक प्रोटेक्शन सेल बनाया जाए. लेकिन मेरी वो मांग नहीं मानी गई और मेरा ट्रांसफर कर दिया गया. मैंने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी जो फेक सर्टिफिकेट बनाने में शामिल थे.
अब जानकारी के लिए बता दें कि रविंद्रनाथ वर्तमान में DCRE के पद पर तैनात थे. लेकिन उन्हें बाद में कर्नाटक पुलिस की ट्रेनिंग विंग में ट्रांसफर कर दिया गया था. उनकी नजरों में उन्हें सिर्फ परेशान और प्रताड़ित करने के लिए ये फैसला लिया गया. अभी तक किसी भी बड़े अधिकारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.
पी रविंद्रनाथ की बात करें तो वे आंध्र प्रदेश से 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. पहले भी अपने करियर में वे कई मौकों पर इस्तीफा दे चुके हैं. साल 2014 में भी बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर राघवेंद्र औराकर से नाराज होकर उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था. मामला एक कैफे में महिला की तस्वीरें क्लिक करने को लेकर था. उस केस में रविंद्रनाथ के मुताबिक उन्हें फंसाया गया था.
पिछले साल भी एक बार रविंद्रनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. उस समय क्योंकि उन्हें डीजीपी के पद पर प्रमोट नहीं किया गया था और उनके जूनियर को वो प्रमोशन मिला था, तब उन्होंने विरोध जताने के लिए इस्तीफा दिया था. लेकिन बाद में उन्हें डीजीपी बना दिया गया तो उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










