
कर्नाटक कांग्रेस में फिर घमासान? दिल्ली पहुंचे शिवकुमार समर्थक विधायक, CM बदलने की मांग
AajTak
यह दल आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने वाला है और अपनी मांग को औपचारिक रूप से उनके सामने रखेगा. कल सुबह एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ भी बैठक तय है.
कर्नाटक की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं है. पार्टी में लंबे समय से बनी अंतर्कलह अब खुलकर सामने आने लगी है. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार खेमे के 10 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं, जिससे कांग्रेस हाईकमान पर राज्य में फिर से पावर शेयरिंग फॉर्मूला लागू करने का दबाव बढ़ रहा है.
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के ढाई साल पूरे हो गए हैं. इससे राज्य में मुख्यमंत्री पद के रोटेशन वाली मांग एक बार फिर जोर-शोर से सामने आ गई है. डीके शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले सभी विधायक गुरुवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. ये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की कोशिश कर रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार खेमा यह दावा कर रहा है कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार के ढाई साल पूरे होने के साथ ही पावर शेयरिंग एग्रीमेंट का सम्मान किया जाना चाहिए और उसे तुरंत लागू किया जाए.
सूत्रों का कहना है कि शिवकुमार खेमे के विधायकों की एक ही मांग है कि ढाई साल पहले किए गए वादे का सम्मान किया जाए. कई शिवकुमार समर्थक चाहते हैं कि उनके नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठें.
सूत्रों के अनुसार, मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी, विधायक इकबाल हुसैन, एच.सी. बालकृष्ण और एसआर. श्रीनिवास गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को और 12 विधायक दिल्ली पहुंचने वाले हैं. कुछ दिन पहले करीब एक दर्जन विधान पार्षद (MLC) दिल्ली में डेरा डाले हुए थे और कांग्रेस महासचिवों से मिले थे.
बता दें कि 20 मई 2023 को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कड़ा मुकाबला हुआ था. उस समय कांग्रेस हाईकमान ने किसी तरह शिवकुमार को मनाया और उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया. उस वक्त कुछ ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि दोनों नेताओं के बीच रोटेशन फॉर्मूला पर समझौता हुआ है, जिसके तहत ढाई साल बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन पार्टी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं की.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









