
कर्नाटक: कांग्रेस नेता डी शिवकुमार ने सेल्फी ले रहे शख्स को डांटा, बोले- पता नहीं राजीव गांधी के साथ क्या हुआ था
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस चीफ डी शिवकुमार वीडियो में अपने साथ सेल्फी ले रहे शख्स को डांटते नजर आ रहे हैं. वे कहते दिख रहे हैं, हम नहीं जानते कि किसी के हाथ में क्या हो सकता है? आप जानते हैं राजीव गांधी के साथ क्या हुआ था.
कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे उनके साथ सेल्फी ले रहे शख्स को डांटते नजर आ रहे हैं. मामला कर्नाटक के मांड्या का बताया जा रहा है. इतना ही नहीं वीडियो में शिवकुमार कहते नजर आ रहे हैं कि तुम्हें पता नहीं है कि राजीव गांधी के साथ क्या हुआ था. #WATCH | Karnataka Congress chief DK Shivakumar scolds a man who tries to take a selfie with him in Mandya "We don't know what one might have in hand. You know what happened to Rajiv Gandhi. Sometimes, human anger & emotions come out, nothing wrong in that," the leader says pic.twitter.com/cMjh7LuXbp

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











