
कर्नाटक: अवैध संबंध से टूटा पति, पत्नी की हत्या के बाद कटे सिर के साथ पुलिस के सामने किया सरेंडर
AajTak
बेंगलुरु के नजदीक हेननगर के 28 साल के शंकर ने अपनी पत्नी का सिर काटकर सूर्यनगर पुलिस थाना में आत्मसमर्पण किया. शंकर ने पत्नी को एक अन्य पुरुष के साथ देखकर वारदात को अंजाम दिया. दोनों की लव मैरिज थी, लेकिन पहले से वैवाहिक विवाद चल रहे थे.
कर्नाटक के बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सूर्यनगर पुलिस थाने में एक शख्स अपनी पत्नी के कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा और आत्मसमर्पण किया. आरोपी का नाम शंकर और उम्र 28 साल है.
आरोपी ने अपनी पत्नी को अपने किराये के घर में एक अन्य पुरुष के साथ इंटिमेट स्थिति में देखा और फिर उसने ये घातक कदम उठाया.
पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दंपत्ति ने लव मैरेज की थी और हाल में ही सूर्यनगर इलाके में शिफ्ट हुए थे. 3 जून की रात को शंकर किसी काम से बाहर गया था और रात को देरी से पहुंचा. जब वह पहुंचा तो अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ पाया. जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और दोनों की पिटाई कर दी. हालांकि, बाद में फिर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया.
दंपत्ति के बीच पहले से ही वैवाहिक समस्याएं चल रहीं थी. सूत्रों के अनुसार, पत्नी पति से अलग होना चाहती थी. लेकिन वह घर आती रहती थी, जिससे विवाद बढ़ते जा रहे थे. गुरुवार की रात फिर से एक बड़ी लड़ाई हुई, जो हत्या तक पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: पेट दर्द से तड़प रहे युवक ने तांत्रिक की कर दी हत्या, सिर पर पत्थर पटककर ली जान
हत्या के बाद शंकर बाइक चलाकर पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी के सिर को पुलिस को सौंप आत्मसमर्पण किया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









