
कर्नाटकः वास्तु स्पेशलिस्ट चंद्रशेखर गुरुजी की होटल में चाकू गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
हुबली के एक होटल में वास्तु स्पेशलिस्ट चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
कर्नाटक के हुबली में एक होटल में मंगलवार सुबह 'सरल वास्तु' फेम चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि होटल के रिसेप्शन पर दो लोग उन्हें चाकू मार रहे हैं.
वहीं पुलिस को आशंका है कि चंद्रशेखऱ गुरुजी शहर के पेसिडेंट होटल में कारोबार के सिलसिले में किसी से मिलने आए थे. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
पुलिस के मुताबिक बागलकोट के रहने वाले वास्तु विशेषज्ञ ने एक ठेकेदार के रूप में अपना करियर शुरू किया था. हालांकि बाद में उन्हें मुंबई में एक नौकरी मिल गई, जहां वे बस गए थे. बाद में उन्होंने वहां अपना वास्तु व्यवसाय शुरू किया था.
पुलिस ने ये भी बताया कि 3 दिन पहले उनके परिवार में एक बच्चे की हुबली में मौत हो गई थी, इस वजह से वह हुबली गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही हुबली पुलिस आयुक्त लाभू राम मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस बता रही है कि चंद्रशेखर गुरुजी एक होटल में गए थे, वहां एक रिसेप्शन पर दो लोगों ने उन्हें चाकू मार दिया. इससे वहां अफरातफरी मच गई. लोग यहां-वहां भागने लगे. वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










