
कर्नाटकः बेटी ले सके ऑनलाइन क्लास, बारिश में छाता लेकर खड़े रहे पिता, जानिए तस्वीर के पीछे का कारण
AajTak
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में नेटवर्क के लिए बच्चों को 10-10 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है. जिले में ही सुलिया तालुक (sullia taluk) नामक जगह है जहां के बच्चे रोजाना बलक्का (balakka) आते हैं ताकि उन्हें अच्छा नेटवर्क मिल सके और ऑनलाइन क्लास कर सकें.
कोरोना ने हम सब की जीवन शैली में बड़े स्तर पर बदलाव ला दिया है. उसी क्रम में अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी तरह के बदलाव करने पड़े हैं. बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में एक बड़ा डिजिटल गैप है. बहुत से ऐसे बच्चे हैं जिन पर ऑनलाइन क्लास लेने के लिए संसाधन नहीं हैं, अच्छे फोन या लैपटॉप नहीं हैं, और कई के पास ये उपकरण हैं भी तो उनके यहां नेटवर्क नहीं हैं. उन्हें नेटवर्क के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है. ऐसा ही एक दृश्य कर्नाटक राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में देखने को मिला. जहां ऑनलाइन क्लास लेने के बीच में नेटवर्क एक बड़ी बाधा के रूप में सामने आ रहा है. नेटवर्क के लिए बच्चों को 10-10 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है. दक्षिण कन्नड़ जिले में ही ऐसी एक जगह है जिसका नाम है सुलिया तालुक (sullia taluk) जहां से बड़ी संख्या में बच्चे चलकर हर रोज बलक्का (balakka) आते हैं ताकि अच्छे नेटवर्क मिल सके और वे ऑनलाइन क्लास ले सकें. हालांकि मॉनसून के चलते अब इन बच्चों को यहां बारिश का भी सामना करना पड़ रहा है. अपने बच्चों को बिना किसी असुविधा के ऑनलाइन क्लास लेने के लिए अभिभावक भी मदद कर रहे हैं.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












