
कर्ज लेकर सरकारी आवास योजना में बुक कराया घर, अब चक्कर काट रहे गरीब! देखें Rajasthan का हाल
AajTak
राजस्थान में शहरों के बीच गरीब जनता अस्थाई घरों में गंदगी के बीच ना रहे. गरीबों को सुरक्षित छत मिले. इसलिए राजस्थान में 2015 में शहर के गरीबों के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरु होती है. लेकिन आजतक गरीबों को सुख नहीं मिला. जिन्होंने बुक कराए आज भी घूम रहे हैं. इन योजनाओं पर कैसे पलीता लग रहा है, ये हम आपको दिखाएंगे. प्रधानमंत्री का सपना है 2022 तक सबका अपना घर हो. इसीलिए शहर और गांव के गरीबों को आवास देने के लिए केंद्र सरकार पैसे भेजती है. लेकिन उसी सपने को राजस्थान में तोड़ने वाले कैसे बैठे हैं? देखिए हमारे संवाददाता शरत कुमार की रिपोर्ट.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









