
कर्ज में डूबे व्यक्ति ने की खुदकुशी, ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग
AajTak
पालघर जिले में रविवार देर रात कर्ज में डूबे एक 35 साल के आदमी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं उसने बचाने के चक्कर में उसकी पत्नी और भतीजा भी जल गए.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार देर रात कर्ज में डूबे एक 35 साल के आदमी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश में उसकी पत्नी और भतीजा भी जल गए. यह घटना विरार इलाके के फूलपाड़ा में रात 12.40 बजे हुई.
मृतक की पहचान अखिलेश विश्वकर्मा के तौर पर हुई है, जो इलाके में वेल्डिंग की दुकान चलाता था. विरार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर एलएम तुरे ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह पैसे की दिक्कतों और कर्ज की वजह से पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था.
यह भी पढ़ें: 14-15 की उम्र और मोहब्बत के चक्कर में सुसाइड! लड़के और लड़की ने फांसी पर झूलकर दे दी जान
ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को लगाई आग
व्यक्ति ने अपने घर में खुद पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. उसे बचाने की कोशिश करने वाले उसकी पत्नी और भतीजे भी जल गए. अधिकारी ने बताया कि पत्नी मामूली रूप से जल गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
यह भी पढ़ें: KIIT के हॉस्टल में मृत मिला स्टूडेंट, तीसरे सुसाइड के बाद कैंपस सेफ्टी को लेकर उठे सवाल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










