
कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की एक और कंपनी बिकेगी, मंजूरी मिलते ही शेयरों में उछाल
AajTak
अनिल अंबानी की एक और कंपनी बिकने जा रही है. NCLT ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. रिलायंस नेवल डिफेंस एंड इंजीनियरिंग पर बैंकों का कर्ज है. हाल ही में रिलायंस इंफ्राटेल के अधिग्रहण के लिए भी रिलायंस जियो को मंजूरी मिली थी.
बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) की एक और कंपनी बिकने जा रही है. कर्ज में डूबी रिलायंस नेवल डिफेंस एंड इंजीनियरिंग (Reliance Naval Defence & Engineering) को बिक्री के लिए मंजूरी मिल गई है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की अहमदाबाद विशेष पीठ ने रिलायंस नेवल डिफेंस एंड इंजीनियरिंग के लिए स्वान एनर्जी (Swan Energy) के नेतृत्व वाली हेजल मर्केंटाइल (Hazel Mercantile) के कंसोर्टियम योजना को आज मंजूरी दे दी है. जिंदल स्टील एंड पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा दायर अपीलों को NCLT ने खारिज कर दिया है.
स्वान एनर्जी टॉप बिडर
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने आज एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि रिलायंस नेवल के लिए हेजल मर्केंटाइल की समाधान योजना को NCLT से मंजूरी मिली है. इस साल की शुरुआत में स्वान एनर्जी को रिलायंस नेवल शिपयार्ड के लिए विजेता बोलीदाता के रूप में आशय पत्र (LOI) जारी किया गया था. अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को पहले पिपावाव शिपयार्ड (Pipavav Shipyard) के नाम से जाना जाता था.
कई बैंकों का कर्ज
हेजल मर्केंटाइल कंसोर्टियम की रिजॉल्यूशन योजना को पहले ही रिलायंस नेवल के लगभग 95 प्रतिशत कर्जदाताओं के पक्ष में मतदान के साथ अनुमोदित किया जा चुका है. NCLT का फैसला रिलायंस नेवल की समाधान प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. 26 महीने पहले भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित वित्तीय लेनदारों के 12,429 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए समाधान प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी.
इस बीच कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला. कंपनी के शेयरों में आज अपर सर्किट लग गया. कंपनी के शेयर आज 4.26 फीसदी की बढ़त के साथ 2.45 रुपये पर क्लोज हुए.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












