
करोड़ों के गिफ्ट, प्यार भरी चिट्ठियां और फिर ब्रेकअप... महाठग सुकेश और ब्यूटी क्वीन जैकलीन फर्नांडीज की मोहब्बत में ऐसे पड़ी दरार
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बैठे-बैठे मैसेज के ज़रिए अपनी गर्लफ्रेंड रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को इतना परेशान कर दिया कि जैकलीन को नए सिरे से अपनी इस परेशानी की शिकायत कोर्ट से करनी पड़ी.
कई सौ करोड़ की ठगी के इल्जा़म में पिछले 7 सालों से देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल यानी तिहाड़ में बंद सुकेश चंद्रशेखर के नए स्कैंडल ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है. इस बार सुकेश ने जेल में बैठे-बैठे मैसेजेस के ज़रिए अपनी गर्लफ्रेंड रह चुकी बॉलीवुड एक्सट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कुछ इतना परेशान कर दिया कि जैकलीन को नए सिरे से अपनी इस परेशानी की शिकायत कोर्ट से करनी पड़ी.
और ऐसा तब है, जब जैकलीन पहले ही सुकेश की करतूतों को लेकर अदालत में अर्जी दाखिल कर चुकी है. अब अदालत ने जेल प्रशासन से खास तौर पर सुकेश की निगरानी करने की ताकीद की है.
सुकेश को अलग सेल में रखा गया जेल में ऐशो आराम की जिंदगी जीने, अपने मेहमानों को मर्सिडीज़ जैसी कार से जेल के अंदर बुलाने, बिंदास मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, अंदर मनचाहे तरीके से पार्टीज़ करने से लेकर जेल के कर्मचारियों को करोड़ों रुपये रिश्वत के तौर पर बांटने के आरोपी रह चुके सुकेश की इन्हीं हरकतों के चलते जेल में उसे ना सिर्फ अलग सेल में रखा गया है, बल्कि जेल प्रशासन अक्सर उसके सेल की तलाशी भी लेता है. और तो और उसी की शिकायत पर जेल से सैकड़ों कर्मचारियों के खिलाफ़ रिश्वतखोरी की जांच चल रही है और खुद जेल के डीजी रैंक के एक ऑफिसर सुकेश चंद्रशेखर को लेकर लापरवाही बरतने के इल्ज़ाम में अपनी कुर्सी गंवा चुके हैं.
जैकलीन से सुकेश की फरमाइश इसके बावजूद महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने इस बार जेल से बैठे-बैठे जो कुछ किया है, उसने पूरे सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है. ऐसा लगता है मानों लाखों पहरे सुकेश को रोक नहीं पा रहे. उसने जैकलीन के साथ जो चैट की हैं, अगर उन्हें देखा जाए, तो सुकेश व्हाट्स एप पर जैकलीन से कोर्ट में अगली डेट पर ब्लैक ड्रेस पहन कर आने की बात कह रहा है. और नहीं आने पर उसे धमका भी रह रहा है.
सुकेश लिखता है- 'बेबी, मुझे पता चला कि तुम नए घर में शिफ्ट कर रही हो. बहुत बधाई. कल कोर्ट में तारीख़ है और मैं तुम्हें देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं. प्लीज़ कल काली ड्रेस पहन कर आना और अपना वीडियो कैमरा भी ऑन रखना, ताकि मैं तुम्हें देख सकूं. मैं भी अपना कैमरा ऑन रखूंगा. मैं कल तुम्हें वेबएक्स पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं. लव यू माई बेबी.'
रंगीन कपड़े पहनने की फरमाइश ये मैसेज तो सुकेश की करतूतों की सिर्फ एक बानगी भर है. जैकलीन की मानें तो सुकेश ने इसके बाद भी उसे दसियों ऐसे मैसेज भेजे और उसे परेशान करता रहा. लेकिन जब इतने सारे मैसेजेज के बावजूद जैकलीन ने उसे कोई जवाब नहीं दिया, तो फिर वो जैकलीन को ऑडियो मैसेज भेज कर परेशान करने लगा. इस बार सुकेश ने लिखा कि वो 18 को पेशी के दौरान कोई मल्टी कलर या सफेद रंग का कुर्ता पहन कर आए, जिससे उसे पता चले कि वो उसके मैसेजेस देख रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









