
करोड़ों की ड्रग्स जब्त, लाखों का सोना बरामद... दिल्ली से मुंबई तक कस्टम का एक्शन
AajTak
दिल्ली से लेकर मुंबई तक कस्टम विभाग एक्शन में नजर आया. कस्टम ने 43 लाख रुपये से अधिक की कीमत का सोना बरामद किया तो करोड़ों की ड्रग्स भी जब्त की.
दिल्ली से लेकर मुंबई तक कस्टम विभाग एक्शन में नजर आया. कस्टम ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से 15 करोड़ की लावारिस कोकीन बरामद की है. दिल्ली एयरपोर्ट पर ही दुबई से आए दो यात्रियों के पास से बड़ी मात्रा में सोना भी बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 43 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











