
करोड़ों की कार की 'आग' से कबाब सेक रहा था युवक, धुएं के गुबार ने कर दिया कबाड़ा
AajTak
क्या आपने कभी देखा है कि कोई लैम्बोर्गिनी जैसी महंगी कार से कबाब पका रहा हो. लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला
कई बार रईसों के शौक भी अजीब होते हैं. क्या आपने कभी देखा है कि कोई लैम्बोर्गिनी जैसी महंगी कार से कबाब पका रहा हो. लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. जानें चीन के एक युवक की इस हरकत का उसे कितना हर्जाना हुआ. वायरल वीडियो में एक चीनी युवक को लैम्बोर्गिनी कार के एग्जॉस्ट में कबाब को ग्रिल करते हुए देखा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना चीन के हुनान प्रांत की है. दरअसल, इस वीडियो में कई और लक्जरी कारों को एक पार्किंग में देखा जा सकता है. वीडियो देखने से लगता है कि लक्जरी कारों के रेसर्स का कोई ग्रुप पार्किंग में पार्टी कर रहा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












