
करोड़पति पति संग लग्जरी लाइफ की क्या है कीमत! दुबई की महिला ने सुनाई आपबीती
AajTak
दुबई की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो अपनी जिंदगी के बारे में बता रही है. इस वीडियो में अपनी जिंदगी से जुड़ा कुछ ऐसा बताती हैं. जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो जाता है.
दुबई की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो अपनी जिंदगी के बारे में बता रही है. इस वीडियो में अपनी जिंदगी से जुड़ा कुछ ऐसा बताती हैं. जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो जाता है.
वीडियो में उन्होंने अपने करोड़पति पति के स्ट्रीक रूल का जिक्र किया है. इंस्टा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाने वाली 26 साल की सौदी जाती है. लेकिन वीडियो में उन्होंने बताया है इसकी एक कीमत है, जो उन्हें अपनी आजादी के बदले चुकानी पड़ती है.
वीडियो में सौदी ने बताया कि उनके पति ने उनके लिए कुछ खास नियम बनाए हैं. उन्हें अपने बैग का मिलान जूतों से करना होता है. वह काम नहीं कर सकतीं क्योंकि उनके पति सभी खर्चों का ध्यान रखते हैं. वह कभी खाना नहीं बनातीं क्योंकि वे रोज बाहर खाना खाते हैं. इसके अलावा, उन्हें अपने बाल और मेकअप हर दिन प्रोफेशनल से करवाना होता है. उन्हें गैर मर्दों से दूरी बनाए रखनी होती है.
देखें वीडियो...
वीडियो में सौदी ने लिखा-आप मुझे सॉडिरेला कह सकते हैं, क्योंकि मैं अपने पति की राजकुमारी हूं. इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स आए. किसी ने लिखा-मुझे समझ नहीं आया, आप कहना क्या चाह रही हैं. आप खुश हैं या उदास? एक अन्य यूजर ने लिखा-ये सच है, पैसे से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं. वहीं, किसी ने सुझाव दिया-आपको अपने पति को छोड़ देना चाहिए और ऐसे व्यक्ति से शादी करनी चाहिए जो आपको समझ सके.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











