
करोड़पति चोर... नेपाल में होटल, यूपी में गेस्ट हाउस, लखनऊ में मकान, दिल्ली में कर चुका 200 चोरियां
AajTak
दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, यह चोर बीते 25 साल से चोरी कर रहा है. अब तक इसने दिल्ली से लेकर नेपाल तक करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली है. बमुश्किल पुलिस इसे पकड़ सकी. आरोपी का परिवार यूपी में रहता था, जो नेपाल में शिफ्ट हो गया था.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरियां करके करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली. इस चोर ने दिल्ली से लेकर नेपाल तक चोरी के बूते संपत्तियां बनाई थीं. इस आरोपी ने दिल्ली में 200 चोरियों को अकेले ही अंजाम दिया था. उसे अलग नामों से नौ बार अरेस्ट किया गया, लेकिन फैमिली की जानकारी नहीं मिली.
पुलिस का कहना है कि सिद्धार्थ नगर में आरोपी ने पत्नी के नाम पर गेस्ट हाउस और खुद के नाम पर नेपाल में होटल खोल रखा था. चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लखनऊ और दिल्ली में अपना मकान बनाया. साल 2001 से 2023 तक 15 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं.
जानकारी के अनुसार, माडल टाउन पुलिस ने घर में चोरी के आरोप में एक करोड़पति होटल कारोबारी को पकड़ा है. आरोपी की पहचान मनोज चौबे के तौर पर हुई है. वह करीब 25 साल से परिवार से छिपकर दोहरी जिंदगी जी रहा था. आरोपी ने अकेले करीब 200 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.
यूपी के सिद्धार्थनगर में रहता था आरोपी का परिवार, बाद में चला गया नेपाल
पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय मनोज चौबे का परिवार नेपाल से सटे यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले में रहता था, लेकिन बाद में वे नेपाल में बस गए. मनोज साल 1997 में दिल्ली आया और कीर्ति नगर थाने में कैंटीन चलाने लगा. उसने कैंटीन में चोरी की और पकड़ा गया, उसे जेल भेज दिया गया. जेल से छूटने के बाद वह घरों को निशाना बनाने लगा. बड़ी रकम हाथ लगने के बाद वह वापस गांव लौट जाता था.
आरोपी मनोज शुरुआत में किराए के मकान में रहकर चोरी की वारदात करता था. इसके लिए वह पहले इलाके की रेकी करता था, जिसके बाद वह माडल टाउन, रोहिणी, अशोक विहार और पीतमपुरा आदि इलाकों में बंद पड़ी कोठी, मकान और फ्लैट को निशाना बनाता था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









