
करीब 113 साल के इस बुजुर्ग का नाम गिनीज बुक में हुआ दर्ज, ये है लंबी उम्र का राज
AajTak
1908 में प्यूर्टो रिकान की राजधानी कैरोलिना में पैदा हुए मार्केज़ को गिनीज द्वारा सबसे ज्यादा उम्र के जीवित बुजुर्ग की मान्यता दी गई है. उनके जन्मस्थान से कुछ ही मील (किलोमीटर) की दूरी पर उनके घर पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्यूर्टो रिको के रहने वाले एमिलियो फ्लोर्स मार्केज़ 112 साल और 326 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति बन गए हैं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बुधवार को इसकी घोषणा की है. उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है. 1908 में प्यूर्टो रिकान की राजधानी कैरोलिना में पैदा हुए मार्केज़ को गिनीज द्वारा सबसे ज्यादा उम्र के जीवित बुजुर्ग की मान्यता दी है. उनके जन्मस्थान से कुछ ही मील की दूरी पर उनके घर पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. लगभग 113 साल के मार्केज़ को उनके दोस्त "डॉन मिलो" कहकर बुलाते हैं. जब उनसे उनकी लंबी उम्र का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा, दूसरों से सहानुभूति और दया रखना ही उनके लंबी उम्र का राज है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











