
करियर के लिए बच्चों को भूला-10 साल तक नहीं ली खबर, एक्टर बोला- मैं गैर-हाजिर पिता...
AajTak
टीवी के पावर कपल राम कपूर और गौतमी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं. कपल ने बताया कि वो कैसे मिले, कैसे शादी की. राम कपूर ने अपने बच्चों और करियर को लेकर भी कई बातें साझा कीं.
गौतमी कपूर टीवी टाउन की फेमस एक्ट्रेस हैं. गौतमी 51 साल की हैं. गौतमी ने रियल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. पहले पति से उनका तलाक हो गया था. तलाक के बाद एक्ट्रेस ने साल 2003 में एक्टर राम कपूर से दूसरी शादी रचाई थी. गौतमी ने अब अपने तलाक और राम कपूर संग अपने रिश्ते पर बात की है.
क्या बोलीं गौतमी?
बता दें कि राम कपूर और गौतमी कपूर सबसे पहले टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे. शो के दौरान दोनों को प्यार हुआ और फिर डेटिंग के बाद उन्होंने शादी रचा ली थी. राम कपूर संग रिश्ते पर गौतमी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा- मैं हमेशा से प्यार में सच्चा विश्वास रखती आई हूं. मैंने प्यार को लेकर कभी इमोशनल बैगेज कैरी नहीं किया. जब मैं उनसे मिली, तो मैंने देखा कि वो एक इंडीपेंडेंट इंसान हैं. वो पहले मेरे दोस्त थे और फिर मुझे उनसे प्यार हुआ. मैंने कभी भी प्यार में, या प्यार में पड़ने के एहसास में विश्वास करना बंद नहीं किया था. मैं ऐसी ही हूं. आज भी, मेरे लिए प्यार ही सबसे पहले आता है. इसलिए, मेरे लिए यह कभी मुश्किल नहीं था.
वहीं, पत्नी गौतमी के पहले पति संग तलाक पर राम कपूर बोले- वो बस एक गलत मैच था. शुरुआत से ही बस यही बात थी. लेकिन उसके अलावा, वो एक बेहतरीन इंसान थे. उन्होंने कभी गौतमी के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया था. बस शुरू से ही वो मेल सही नहीं था.
अपने पहले तलाक पर गौतमी बोलीं- मैं उस समय बहुत छोटी, नादान और नासमझ थी. जैसे आज अगर आप मुझसे पूछेंगे, क्या मैं कभी ऐसा करती? कभी नहीं. मैं ऐसा कभी नहीं करती. मैं बहुत छोटी, नादान थी और मुझे दुनिया की समझ नहीं थी.
कैसे पिता हैं राम कपूर?

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











