
करतारपुर में लाहौर की महिला ने की मॉडलिंग, PAK मंत्री हुए खफा
AajTak
लाहौर की एक महिला गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में सिर को ढके बिना तस्वीरें क्लिक कराते हुए नजर आई थीं. पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने इस पर नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि महिला को सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए.
अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फवाद चौधरी ने दरअसल ट्विटर पर एक शख्स के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक महिला को माफी मांगने के लिए कहा है. लाहौर की ये महिला गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में सिर पर बिना कुछ ओढ़े हुए तस्वीरें क्लिक कराते हुए नजर आई थीं. फवाद चौधरी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. The Designer and the model must apologise to Sikh Community #KartarPurSahib is a religious symbol and not a Film set….. https://t.co/JTkOyveXvn

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












