
करतारपुर गुरुद्वारा जा सकेंगे सिख श्रद्धालु, कोरोना के बीच पाकिस्तान ने दी मंजूरी
AajTak
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की पुण्यतिथि को देखते हुए नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने शनिवार को करतारपुर श्राइन सिख श्रद्धालुओं के लिए सितंबर से खोलने का निर्णय लिया है.
कोरोना वायरस की महामारी के कारण दुनियाभर में आस्था के प्रमुख केंद्र धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए ताला लग गया था. अब सामान्य होते हालात के बीच धार्मिक स्थल भी खुलने लगे हैं. सिख श्रद्धालुओं के लिए भी सीमा पार से अच्छी खबर आई है. सिख श्रद्धालु करतारपुर गुरुद्वारे में दर्शन के लिए जा सकेंगे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











