
कम हुआ दूसरी लहर का कहर! महाराष्ट्र में 39923 नए केस, 695 मौतें, दिल्ली-यूपी में सुधार
AajTak
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8506 नए मामले मिले और 289 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में इसी दौरान 14140 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. राजधानी में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 71794 हो गई है. वहीं संक्रमण दर गिरकर 12.40% पर आ गई है.
India CoronaVirus Updates: देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं. बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 42 हजार 896 कोरोना केस सामने आए, जबकि इसी दौरान 3,997 मरीजों की मौत हो गई. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8506 नए मामले मिले और 289 लोगों की मौत हुई. दिल्ली कोरोना अपडेट
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











