
'कम से कम मक्का में दफन...', हज पर गई महिला की गर्मी से मौत, घर वालों ने बताया सऊदी में क्या हुआ
AajTak
Hajj 2024: 14-19 जून के बीच चला हज समाप्त हो चुका है. भयंकर गर्मी की वजह से इस बार एक हजार से अधिक लोगों के मरने की खबर है. मरने वालों में सबसे अधिक मिस्र के नागरिक हैं. बिना रेजिस्ट्रेशन हज के लिए जाने वाले लोगों पर गर्मी का कहर सबसे ज्यादा बरपा है.
हज 2024 के दौरान सऊदी अरब के मक्का में 1,000 से अधिक लोगों की मौत की खबर है. अधिकतर मौतों की वजह भयंकर गर्मी को बताया जा रहा है. मरने वालों में आधे से अधिक वैसे लोग हैं जो बिना रजिस्ट्रेशन हज के लिए गए थे. इस बार हज में मरने वाले सबसे अधिक नागरिक मिस्र के हैं. वहां एक ही समुदाय से 20 लोगों की मौत हुई है.
हज के लिए गए अधिकतर हाजी गरीब गांवों से थे. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी हज के लिए पैसे जोड़ने में बिता दी ताकि वो एक दिन सऊदी अरब के मक्का में जाकर हज कर सकें.
70 साल की इफेन्दिया ने हज पर जाने के लिए अपने गहने बेच दिए. पांच बच्चों की मां इफेन्दिया के छोटे बेटे सैय्यद बताते हैं कि हज पर जाना उनका सपना था और हज के दौरान ही उनकी मां की मौत हो गई.
वो रोते हुए कहते हैं, 'मेरी मां की मौत ने मुझे तोड़ दिया है. हज पर जाना मेरी मां का सबसे बड़ा सपना था.'
बिना हज परमिट के मक्का पहुंची थीं इफेन्दिया
इफेन्दिया विधवा थीं और वो हज वीजा के बजाए टूरिस्ट वीजा पर मक्का पहुंची थीं. वो उन हजारों हाजियों में से एक थी जो इस साल बिना हज परमिट के मक्का के लिए निकले थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











