
कम नंबर की धमकी देकर महिला प्रोफेसर ने छात्रों से साफ कराया घर का टॉयलेट, सस्पेंड
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर में छात्रों से घरेलू काम और टॉयलेट साफ करवाने के आरोप में एक महिला प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी महिला प्रोफेसर छात्रों को परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देती थी और इसके बदले उनका शोषण करती थी. प्रोफेसर के घर में छात्रों का सफाई का एक वीडियो भी सामने आया था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.
महाराष्ट्र के लातूर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की एक महिला प्रोफेसर को कुछ छात्रों से अपना घरेलू काम करवाकर उनका शोषण और उत्पीड़न करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि उन पर छात्रों का शोषण करने का आरोप था. प्रिंसिपल इंदिरा रणभिडकर ने बताया कि औसा में आईटीआई की प्रोफेसर मनीषा खानापुरे को तीन छात्रों का शोषण और उत्पीड़न करने के आरोप में 2 जुलाई को निलंबित कर दिया गया.
बता दें कि यह कार्रवाई तब हुई है जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पिछले सप्ताह रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रोफेसर ने छात्रों को कम अंक देने की धमकी देकर घरेलू काम कराया और उनसे अपना टॉयलेट भी साफ कराया.
प्रोफेसर के घर में कूड़ा साफ करते छात्रों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसके बाद आईटीआई कॉलेज की प्रिंसिपल रणभिडकर ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों से शिकायत मिलने के बाद प्रोफेसर को एक मेमो जारी किया गया था. उन्होंने कहा, तीन सदस्यों की एक जांच समिति गठित की गई है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








