
कम किराए में आरामदायक सफर, 130 KM की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी वंदे साधारण एक्सप्रेस! जानें खासियत
AajTak
वंदे भारत की तरह रेलवे एक और सेमी हाई स्पीड ट्रेन लॉन्च करने जा रहा है. इसी कड़ी में रेलवे ने वंदे साधारण ट्रेन का परीक्षण भी शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं कैसी होगी वंदे साधारण ट्रेन.
भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा के लिए काम करता है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे अब वंदे साधारण ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. वंदे भारत की तरह ही यह ट्रेन सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी. वंदे साधारण एक्सप्रेस यात्रा के लिए लोगों को एक और किफ़ायती विकल्प प्रदान करेगी. इसाी कड़ी में वंदे साधारण एक्सप्रेस का परीक्षण यानी ट्रायल रन भी शुरू हो गया है. वंदे साधारण ट्रेन परीक्षण के तहत वडोदरा पहुंची जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है.
पटरी पर दौड़ी वंदे साधारण एक्सप्रेस, यहां क्लिक करके देखें ट्रायल रन का वीडियो
कितनी होगी स्पीड? वंदे भारत की ही तरह यह ट्रेन भी सेमी हाई स्पीड होगी जो 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस ट्रेन में भी वंदे भारत की तरह स्वचालित दरवाजे होंगे और ट्रेन 22 कोच की होगी. वंदे साधारण एक्सप्रेस एलएचबी नॉन-एसी थ्री टियर स्लीपर ट्रेन होगी.
वंदे भारत ट्रेन की तरह ही वंदे साधारण एक्सप्रेस में आरामदायक सफर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. वहीं, माना जा रहा है कि इस ट्रेन का किराया भी इसके नाम की तरह ही साधारण होगा. इस ट्रेन में 22 कोच होंगे.
बता दें 27 जनवरी 2019 को ट्रेन 18 सेट का उपयोग करने वाली सेवाओं को वंदे भारत एक्सप्रेस नाम दिया गया. वंदे भारत ट्रेन की पहली सेवा 15 फरवरी 2019 को शुरू हुई. वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बैठने के लिए चेयर कार या एक्जीक्यूटिव चेयर कार का विकल्प होता है. आराम और सुविधा के लिए इसे एयरलाइन-शैली जैसे एडजेस्टेबल सीटें होती हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










