कम उम्र में शुरू हो गए हैं बच्ची के पीरियड्स, हाईट बढ़ेगी या नहीं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
AajTak
तमाम रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि आजकल छोटी बच्चियों में मेंशुरेशन यानी माहवारी काफी कम उम्र में शुरू हो जाती है. इससे माता-पिता में इस बात को लेकर चिंता बढ़ जाती है कि अब उनकी हाइट बढ़ेगी या नहीं... आइए एक्सपर्ट डॉक्टर से जानें क्या है इसकी सच्चाई...
बीते कुछ सालों में तमाम स्टडी और रिपोर्ट सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि आजकल बच्चियों में कम उम्र में ही मेंशुरेशन यानी माहवारी शुरू हो जाती है. अर्ली एज में पीरियड्स शुरू होने पर बच्चों में चिंता बढ़ने के साथ साथ पेरेंट्स के भीतर भी कई तरह की अनिश्चितताएं घर कर जाती हैं. उनमें से एक है हाइट बढ़ने को लेकर चिंता. ज्यादातर पेरेंट्स मानते हैं कि पीरियड्स शुरू होने के बाद बच्चों में हाइट बढ़ना बिल्कुल बंद हो जाती है. आइए विशेषज्ञ डॉक्टरों से जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है. अगर ये सच है तो किस तरह माता-पिता बच्चों की हाइट बढ़ने को लेकर सजग होकर उनकी मदद कर सकते हैं. पहली बार के मेंसुरेशन को मेडिकल साइंस की भाषा में मेनार्क (Menarche)कहा जाता है. साल 2018 की एनसीबीआई की एक स्टडी के मुताबिक 13 या इससे 1.1 साल कम या ज्यादा उम्र की बच्चियों के बड़े प्रतिशत ने पहली बार मेंशुरेशन फेस किया. लेकिन इसमें लंबाई न बढ़ने की बात को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर बहुत अलग नजरिये से देखते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इसमें थोड़ा सच है, लेकिन ये पूरी तरह से सच भी नहीं है जितना इसे बढ़ा-चढ़ाकर मान लिया जाता है. सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में प्रोफसर डॉ निधि कहती हैं कि अर्ली एज में पीरियड्स शुरू होने से लंबाई बढ़ने को लेकर जो कहा जाता है इसके पीछे फिजियोलॉजी का तर्क काफी ठोस है. जिसके अनुसार इसका जिम्मेदार एस्ट्रोजन हार्मोन होता है. वो बताती हैं कि हमारे शरीर के लांग बोन के जो एंड्स होते हैं वो कार्टिलेज एक तरह से सॉफ्ट टिश्यू के होते हैं जो कैल्शिफाई नहीं होते. लेकिन कई बार एस्ट्रोजन इन एंड्स को कैल्शिफाई करके रोक देता है. शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बनने पर इस बात की चिंता बढ़ जाती है कि ये लंबाई को बढ़ने में बाधा बन सकता है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










