
कमाल का क्लिक! बिजली गिरने की लाइव फोटो खींचकर वायरल हो गया शख्स, शेयर किया अनुभव
AajTak
अमेरिका का एक शख्स कड़कड़ाती बिजली की एक अद्भुत तस्वीर क्लिक करने के बाद से ही सुर्खियों में है. 28 साल के फिल गार्सिया ने न्यू मेक्सिको में इस तस्वीर को क्लिक किया है. ये बिजली जहां गिरी थी, वहां एक पेड़ मौजूद था जो पूरी तरह से जल गया था. फिल परफेक्ट टाइमिंग के साथ इस फोटो को खींचने में कामयाब रहे और उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है.
अमेरिका का एक शख्स कड़कड़ाती बिजली की एक अद्भुत तस्वीर क्लिक करने के बाद से ही सुर्खियों में है. 28 साल के फिल गार्सिया ने न्यू मेक्सिको में इस तस्वीर को क्लिक किया है. ये बिजली जहां गिरी थी, वहां एक पेड़ मौजूद था जो पूरी तरह से जल गया था. फिल परफेक्ट टाइमिंग के साथ इस फोटो को खींचने में कामयाब रहे और उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है. (फोटो क्रेडिट: Phil Garcia) फिल अमेरिका में एक स्की रिजॉर्ट में काम करते हैं. वे अपने दोस्तों के साथ न्यू मेक्सिको में हाइकिंग के लिए गए थे. फिल ने इस अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ न्यू मेक्सिको में था. मौसम थोड़ा खराब हो रहा था और मैंने बिजली कड़कने की आवाज को नोटिस किया था और मैंने अपना कैमरा निकाल लिया था. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) फिल ने आगे कहा कि इसके बाद जो हुआ वो पूरी तरह से लक और परफेक्ट टाइमिंग थी और मैंने इस तस्वीर को क्लिक कर लिया था. मुझे याद है कि बिजली कड़कने की काफी जोरदार आवाज भी हुई थी तो हम थोड़ा घबरा भी गए थे और जल्दी वहां से निकल गए थे. आप वो विस्फोटक एनर्जी महसूस कर सकते थे. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












