
कमला हैरिस VS डोनाल्ड ट्रंप: US राष्ट्रपति चुनाव से पहले हुए सर्वे में कौन लीड कर रहा?
AajTak
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बहस को सुनने वाले 52 फीसदी लोगों ने कहा कि ट्रंप लड़खड़ा रहे थे और वे तेज नहीं दिख रहे थे, जबकि हैरिस के बारे में ऐसा कहने वालों की तादाद 21 फीसदी थी. रिपब्लिकन मतदाताओं में से पांच में से एक ने कहा कि ट्रंप तेज नहीं दिख रहे थे.
अमेरिका की उपराष्ट्रपति और प्रेसिडेंट चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस 5 नवंबर को होने जा रहे चुनाव को जीतने की दौड़ में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले 47 फीसदी आगे चल रही हैं. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप का स्कोर 42 फीसदी है. रॉयटर्स/इप्सोस सर्वे के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ बहस के बाद उनकी बढ़त बढ़ गई है. मतदाताओं का मानना है कि कमला हैरिस ने बहस में जीत हासिल की है.
दो दिन के सर्वे में कमला हैरिस को रजिस्टर्ड वोटर्स के बीच पांच फिसदी की बढ़त मिली. जिन मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने मंगलवार की बहस के बारे में कम से कम कुछ सुना था, उनमें से 53 फीसदी का कहना है कि हैरिस जीतीं और 24 फीसदी ने कहा कि ट्रंप जीते, जबकि बाकी ने कहा कि उन्होंने बहस नहीं सुनी.
बहस सुनने वाले 52 फीसदी लोगों ने कहा कि ट्रंप लड़खड़ा रहे थे और वे तेज नहीं दिख रहे थे, जबकि हैरिस के बारे में ऐसा कहने वालों की तादाद 21 फीसदी थी. रिपब्लिकन मतदाताओं में से पांच में से एक ने कहा कि ट्रंप तेज नहीं दिख रहे थे.
यह भी पढ़ें: बाइडेन-ट्रंप वाला नहीं हुआ हाल... 76 दिन में 2 डिबेट और कमला हैरिस ने ऐसे बदल दिया गेम!
बहस देखने वाले वोटर्स ने परफॉर्मेंस पर क्या कहा?
कमला हैरिस (59) ने राष्ट्रपति पद की बहस में डोनाल्ड ट्रंप (78) को डिफेंसिव मोड में डाल दिया, जिसमें उनके पद के लिए योग्यता और उनके उन पर दर्ज कई मामलों को लेकर हमले हुए. फिलाडेल्फिया में हुई बहस में कई रिपब्लिकन भी अपने उम्मीदवार के प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त नहीं थे. सर्वे में शामिल 53 फीसदी रिपब्लिकन मतदाताओं ने कहा कि बहस में ट्रंप ने जीत हासिल की, जबकि 91 फीसदी डेमोक्रेट्स ने कहा कि वह विजेता हैं. रिपब्लिकन में से 31 फीसदी ने कहा कि कोई भी नहीं जीता और 14 फीसदी ने कहा कि हैरिस ने ट्रंप को हरा दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












