
कमला हैरिस लड़ेंगी अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, उम्मीदवारी का किया आधिकारिक ऐलान
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की दावेदारी से जो बाइडेन के अपना नाम वापस लेने के बाद से लगातार कमला हैरिस को पार्टी नेताओं की तरफ से समर्थन मिल रहा है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उनके समर्थन में हैं. उन्होंने अब ऐलान किया है कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी.
भारतीय मूल की अमेरिका की उपराष्ट्रपति अब राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया है. उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी. कमला हैरिस ने बताया कि अपनी दावेदारी के लिए फॉर्म्स साइन किए हैं और आधिकारिक रूप से यह ऐलान करती हैं कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी.
कमला हैरिस को राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत डेमोक्रेट पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का समर्थन है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर पूर्व हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेंटिव नेन्सी पेलोसी भी उनके समर्थन में हैं. जो बाइडेन ने भी उम्मीदवारी से नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया था. उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया था और कहा था कि उन्हें डेमोक्रेट का उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 'हमें आप पर गर्व है...', जब बराक ओबामा और मिशेल ने किया कमला हैरिस को फोन, देखें Video
जो बाइडेन क्यों नहीं लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव?
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पार्टी नेताओं और समर्थकों की तरफ से दबाव के बाद राष्ट्रपति का चुनाव दोबारा नहीं लड़ने का फैसला किया. उनकी उम्र 81 साल की है और अपनी उम्र को लेकर वह अक्सर ट्रोल किए जाते रहे हैं. कहा जाता है कि उन्हें भूलने की समस्या है और कथित रूप से उनकी यह समस्या कई बार मंचों पर भी नजर आई है. पिछले कुछ महीने में बाइडेन इसको लेकर काफी ट्रोल किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: रिश्तों का बैलेंस या सच्ची दोस्ती? कमला हैरिस और बाइडेन के बाद ट्रंप से क्यों मिले नेतन्याहू

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











