
कमलनाथ से दो बार हारे, अब लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ को देंगे चुनौती... जानें कौन हैं BJP उम्मीदवार बंटी साहू
AajTak
लोकसभा चुनावों में MP से छिंदवाड़ा अकेली ऐसी सीट है जो बीजेपी के लिए अभी तक एक अभेद किला बनी हुई है. कांग्रेस ने यहां से कमलनाथ के बेटे और वर्तमान सांसद नकुलनाथ को टिकट दिया है.नकुलनाथ के सामने बीजेपी ने बंटी साहू को मैदान में उतार दिया है.
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी की इस सूची में मध्य प्रदेश की 5 बची हुई सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई. इसमें सबकी नजरें छिंदवाड़ा सीट पर टिक गई है जहां से बीजेपी ने एक बार फिर बंटी साहू को मैदान में उतारा है.
दरअसल, माना जा रहा था कि कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उनके बेटे नकुलनाथ को टक्कर देने के लिए बीजेपी किसी बड़े चेहरे को टिकट दे सकती है. लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर नाथ परिवार के सामने बंटी साहू को मौका दिया है. आपको बता दें कि बंटी साहू कमलनाथ को लगातार उनके ही गढ़ में टक्कर देते आ रहे हैं.
लोकसभा में एमपी से छिंदवाड़ा अकेली ऐसी सीट है जो बीजेपी के लिए अभी तक एक अभेद किला बनी हुई है. भाजपा इसे लंबे समय से नहीं भेद पाई है. इस बार बीजेपी एमपी की सभी 29 लोकसभा सीट जीतना चाहती है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती छिंदवाड़ा ही है. कांग्रेस ने यहां से कमलनाथ के बेटे और वर्तमान सांसद नकुलनाथ को टिकट दिया है.
अब नकुलनाथ के सामने बीजेपी ने बंटी साहू को टिकट दिया है. आपको बता दें कि लोकसभा का टिकट बंटी साहू को भले ही पहली बार मिला हो लेकिन बंटी साहू छिंदवाड़ा से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. दोनों ही चुनाव में कमलनाथ को कड़ी चुनौती दी थी. भले ही बंटी साहू छिंदवाड़ा में लगातार 2 बार कमलनाथ से चुनाव हार गए लेकिन उन्होंने दोनों बार कमलनाथ को बड़ी जीत से रोक दिया था.
2019 के विधानसभा उपचुनाव में बंटी साहू कमलनाथ से सिर्फ 25 हजार वोटों से हारे थे. तो वहीं हालिया विधानसभा चुनाव में दोनों के बीच जीत का अंतर करीब 34 हजार वोटों का रहा था. अब बीजेपी ने बंटी साहू को टिकट देकर नकुलनाथ की मुश्किलें बढ़ा दी है क्योंकि बंटी लगातार कमलनाथ जैसे कद्दावर नेता को चुनाव में टक्कर दे चुके हैं. कमलनाथ भी जानते हैं कि अब बंटी साहू को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि कमलनाथ अब अपने बेटे की जीत के लिए चुनाव प्रचार के दौरान छिंदवाड़ा को ज्यादा समय देंगे.
वहीं बीजेपी को लगता है कि जिस तरह से बंटी साहू लगातार कमलनाथ को टक्कर दे रहे हैं उससे जनता के बीच उनकी छवि एक निडर उम्मीदवार की बनी है. यह बीजेपी के लिए कारगर साबित हो सकती है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











