
कमरों की खिड़कियों से झील का नजारा, मेहमानों का शादी वेलकम...इस होटल में दूल्हा-दुल्हन बनेंगे राघव-परिणीति, अंदर से दिखता है कुछ ऐसा
AajTak
Udaipur के वर्ल्ड फेमस होटल लीला पैलेस में 23 और 24 सितंबर को AAP सांसद राघव चड्ढा संग परिणीति चोपड़ा की शादी के समारोह आयोजित होंगे. इस शादी में 200 से ज्यादा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. इनमें 50 से ज्यादा राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग बतौर वीवीआईपी गेस्ट शामिल हो सकते हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी की रस्में 23 और 24 सितंबर को राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर के होटल लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होंगी.
विश्व प्रसिद्ध होटल लीला पैलेस और उदयविलास में 23 और 24 सितंबर को शादी के समारोह होंगे. इस शादी में 200 से ज्यादा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. इनमें 50 से ज्यादा राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग बतौर वीवीआईपी गेस्ट शामिल हो सकते हैं.
बुकिंग के बाद अब दोनों होटल्स में शादी की अलग-अलग रस्मों की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे. इसके अलावा, फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ शादी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी.
होटल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 23 सितंबर को उदयपुर में हल्दी-मेहंदी और महिला संगीत की रस्में होंगी. शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन होगा. इन दो होटल्स के अलावा आसपास की 3 होटल्स में भी बुकिंग करवाई गई है. परिणीति-राघव के ब्याह के कार्यक्रम जहां लीला पैलेस होटल में आयोजित होंगे, तो वहीं मेहमानों को ठहराने के लिए उदयविलास होटल को बुक किया गया है.
आपको यहां बता दें कि उदयपुर के लेक पिछोला में बने होटल द लीला पैलेस में मेहमानों के ठहरने के लिए एक रात का किराया 30000 रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है. इस लग्जरी होटल में ग्रांडे हेरिटेज गार्डन व्यू रूम का किराया जहां करीब 30 हजार रुपए (Per Night) है, तो वहीं महाराजा सुइट का किराया 9 लाख रुपए (Per Night) से ज्यादा है.
लेकसिटी के फाइव स्टार होटलों में शुमार लीला पैलेस और उदयविलास को अब शादी के अनुसार तैयार किया जा रहा है. 23 सितंबर को मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह का आयोजन होगा. इसके कुछ दिनों के बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटे हरियाण के गुरुग्राम में शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











