
कमरे में पति तो किचन में पत्नी की खून से लथपथ लाश... झारखंड में हाई प्रोफाइल मर्डर
AajTak
Palamu High Profile Murder: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई. पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर के कुंड मोहल्ला में उनके आवास पर दोनों की लाश अलग-अलग कमरे में पड़ी मिली. सूचना मिलने पर पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की छानबीन में जुट गए हैं. शुरुआती छानबीन में घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना रात में हुई या सुबह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों से बुजुर्ग दंपति की रूटीन की जानकारी लेकर छानबीन में जुटी हुई है. छानबीन की दृष्टिकोण से घटनास्थल को सील किया गया है. रांची से एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच रही है. पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली की कुंड मोहल्ला इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की लाश उनके कमरे में पड़ी हुई है. सूचना पर मौके पर पहुंचे. छानबीन के दौरान सामने आया कि बुजुर्ग की लाश बाहर के कमरे में पड़ी थी. जबकि महिला का शव किचन में पड़ा हुआ था. दोनों शव खून से लथपथ थे.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










