
'कभी सोचा नहीं था रामलीला मैदान में शपथ लूंगी...', CM घोषित होने के बाद रेखा गुप्ता का EXCLUSIVE इंटरव्यू
AajTak
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने आज से विशेष बातचीत करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी और नई सरकार पूरी निष्ठा से कार्य करेगी.
दिल्ली में नई सरकार का इंतजार आज खत्म होने वाला है. रामलीला मैदान में होने वाले भव्य समारोह में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता जहां सीएम पद की शपथ लेंगी तो वहीं 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और करीब तीस हजार लोग मौजूद रहेंगे.
नेता विधायक दल चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने आजतक से विशेष बातचीत करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी और नई सरकार पूरी निष्ठा से कार्य करेगी.
सवाल: बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और विधायकों ने आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री क्यों चुना?
रेखा गुप्ता: इसका जवाब देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, 'सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं. उनका महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण ही इस फैसले का आधार है. एक मध्यमवर्गीय महिला को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना अपने आप में एक महत्वपूर्ण निर्णय है. शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी.'
यह भी पढ़ें: बीकॉम, LLB... दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता के पास हैं ये डिग्रियां
सवाल: मुख्यमंत्री के रूप में आपके सामने कई चुनौतियां होंगी, जैसे महिलाओं को ₹2,500 की सहायता, यमुना की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण. आप इनको कैसे पूरा करेंगी?

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







