
'कभी रिश्तेदारी का फायदा नहीं उठाऊंगा', आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से मांगी माफी, BSP में हुई वापसी
AajTak
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी को हरी झंडी दिखा दी है. अशोक ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गलतियों से सीख ली है और अब पूरी निष्ठा से पार्टी में काम करेंगे. मायावती ने उनके पछतावे को देखते हुए उन्हें दोबारा BSP में शामिल कर लिया है.
बहुजन समाज पार्टी (BSP) में मायावती के भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ने के बाद ससुर की भी घर वापसी हो गई है. आज आकाश आनंद के ससुर और उत्तर प्रदेश के बसपा से पूर्व सांसद रहे अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले लंबा चौड़ा माफीनामा लिखकर बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी. इसके बाद मायावती ने X पर पोस्ट कर कहा कि अशोक सिद्धार्थ को अपनी ग़लती का एहसास बहुत पहले हो चुका था. वे इसका लगातार पश्चाताप विभिन्न स्तर पर कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना पछतावा ज़ाहिर किया है, जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी और मूवमेन्ट के हित में उन्हें पार्टी द्वारा एक और मौका दिया जाना उचित समझा है.
क्या कहा अशोक सिद्धार्थ ने?
आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने लिखा कि मैं पार्टी (बसपा) में काम करने के दौरान जाने-अनजाने में गलत लोगों के चक्कर में गलतियां कर बैठा. इसके लिए माफी मांगता हूं. मैं बहनजी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. साथ ही कहा कि आगे कभी गलती नहीं करूंगा और पार्टी के अनुशासन में ही रहकर, उनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश में ही काम करूंगा. साथ ही मैं कभी भी रिश्तेदारी का फायदा नहीं उठाऊंगा.
मायावती की प्रतिक्रिया
अशोक सिद्धार्थ द्वारा सोशल मीडिया पर माफीनामा लिखने के कुछ देर बाद मायावती ने उनकी BSP में वापसी का ऐलान करते हुए लिखा कि अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है, पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से उन्हें निकाला गया था, अशोक लंबे समय से पश्चाताप कर रहे थे, इसलिए उन्हें माफ करके दोबारा पार्टी में लिया जाता है.
'पार्टी को मज़बूत करने का काम करूंगा'

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








